जिला मुख्यालय में वर्षो से जीर्णक्षीर्ण हालत में पड़े एसपी आवास का मेंटीनेंस होने के बाद बुधवार को आईजी कानपुर जोन ने लोकार्पण किया। हवन-पूजन के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अब शिकायत कर्ताओं को पहुंचने में भी आसानी होगा।
आईजी आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभी तक दूसरे कार्यालय में एसपी आफिस संचालित हो रहा है। शासन के निर्देश पर पुराने एसपी कार्यालय को दुरुस्त कराकर उसे दोबारा संचालित किए जाने का काम किया गया है। इस कार्यालय में पुलिस के सभी विभागों के अगल-अलग कक्ष भी बनाए गए हैं।
जनपद में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, जो पुलिस अधिकारी कार्य में ढिलाई बरतेगा उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। उद्घाटन के दौरान डीआईजी एन चौधरी, एसपी मनोज तिवारी, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव समेत सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।