फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीट पर भाजपा, एक सीट पर सपा का कब्जा

Fri, 09 Mar 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
अछल्दा ब्लाक में मतदान के लिए लाइन में लगे बीडीसी सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा, बिधूना व अजीतमल ब्लॉक प्रमुख पदों पर भाजपा सरकार बनने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिसमें तीनों जगह सपाइयों को अपदस्थ कर दिया गया। शुक्रवार को हुए उपचुनाव में बिधूना में भाजपा ने कब्जा जमाया। जबकि अछल्दा में सपा की गायत्री देवी ने फिर से अपना कब्जा बरकरार रखा। अजीतमल सीट दिलचस्प रही। यहां पर सपा ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के सामने एक भाजपाई ही लड़ गया और पटखनी देकर विजयी रहा।

विज्ञापन


अछल्दा ब्लॉक प्रमुख सीट पर सपा की वापसी
अछल्दा (औरैया)। सत्ता पर काबिज होने के बाद भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अपनी हार नहीं बचा पाये और सपा प्रत्याशी ने झटका देते हुए हुए अपनी ब्लॉक प्रमुख सीट पर एक बार फिर वापसी कर ली। अछल्दा ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर लोगों की कश्मकश चुनाव नतीजों के बाद खत्म हो गई। सपा प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मधू को तीन मतों से हराकर जीत हासिल की। सरकार बदलने पर गायत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपदस्थ किया गया था। अछल्दा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक 82 में से 81 बीडीसी सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के बाद तीन बजे मतगणना आरंभ हुई।  जिसमें सपा प्रत्याशी गायत्री देवी को 40 मत मिले और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मधू को 37 मत मिले वहीं 4 मत निरस्त कर दिए गए।

भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाई लेकिन अपनो से ही हार मिली
अजीतमल। अजीतमल ब्लॉक प्रमुख पद पर कमलेश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली बृजरानी को अपनी ही पार्टी की अर्चना गौतम से हार देखनी पड़ गई। यहां सपा ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। शुक्रवार को पुलिस के कड़े पहरे के बीच मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी 75 बीडीसी सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों को काबू करने के लिये सीओ लालता प्रसाद शुक्ला और कोतवाली प्रभारी जितेन्द कुमार सिंह सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना गौतम को 49 तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी बृजरानी दिवाकर को 22 मत मिले तथा 4  मत निरस्त हुए। अर्चना गौतम को 27 मतों से विजयी घोषित किया गया। इस मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट महेश गुप्ता , एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम विजय प्रताप सिंह , एएसपी आर के सक्सेना आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


बिधूना में भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज कराई एकतरफा जीत
बिधूना। यहां पर सपा सरकार में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे राजेश चौहान ब्लॉक प्रमुख थे। सरकार बदलने पर अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें अपदस्थ कर दिया गया। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कैशलेंद्र राजपूत को व समाजवादी पार्टी ने पवन शाक्य को प्रत्याशी बनाया। उपचुनाव में 83 वोट पड़े  जिसमें 3 वोट निरस्त हो  गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 53 वोट मिलें वही सपा के प्रत्यासी को 27 वोट मिले। 26 वोटों से कौशलेंद्र ने जीत हासिल की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, विधायक विनय शाक्य, गोविन्द्र भदौरिया, लाल सिंह सेंगर, अनिल शुक्ला, समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें