औरैया।
दो-दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं ने जेठ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में सुरान निवासी साधना पत्नी सीपू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च को उसका पति काम करने के लिए जसवतनगर गया था। जब उसने पति को जाने से मना किया तो उसके जेठ सोनू ने उसकी पीटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं। दूसरी घटना में चिरूहुली निवासी संगीता पत्नी संजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका जेठ रामखिलौना आए दिन शराब पीकर उसके साथ अभद्रता करता है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति संजय मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार सुबह वह घर में अकेली थी उसी दौरान उसके जेठ आ गए और बिना किसी कारण गालीगलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो जेठ ने उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दो महिलाओं ने जेठ पर लगाया मारपीट का आरोप
- पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दी मामले की तहरीर
फोटो09एयूआरपी12 व 13- कोतवाली में तहरीर देती महिलाएं