फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर एसपी ने सुरक्षा की ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रपति के कानपुर देहात के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ककोर मुख्यालय पर बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने 40 किमी क्षेत्र को हाई अलर्ट जोन में बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

25 जून से 29 जून तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। एसपी अपर्णा गौतम ने रूट पर सुरक्षा के संबंध में निर्देश दिए। रेल मार्ग पर पड़ने वाले जिले के घसारा हाल्ट, अछल्दा, पाता, फफूंद, कंचौसी रेलवे स्टेशन के 40 किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से हाई अलर्ट जोन में बदलने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, रेलवे पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी दिबियापुर, थानाध्यक्ष फफूंद, थाना प्रभारी अछल्दा, यातायात प्रभारी औरैया मौजूद रहे।
रेलवे ट्रैक पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
कंचौसी । दिबियापुर और कंचौसी पुलिस ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को ट्रैक से दूर रहने के लिए कहा। सूखमपुर बिझाई होकर दिबियापुर की तरफ ट्रैक की सुरक्षा देखी। 25 जून को इसी ट्रैक से राष्ट्रपति गुजरेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें