फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में बाल बाल बचीं सपा नेत्री

Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट रोड पर गुरुवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग एवं पथराव हुआ। फायरिंग की इस घटना में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव एवं उनका देवर बाल- बाल बच गए।
विज्ञापन



एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद औरैया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।


सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव के देवर की ओर से छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है। घटना की सूचना पर सीओ सुभाष अत्री एवं कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

 
उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा की कलक्ट्रेट रोड पर पशु मेला के नाम से जमीन है। स्वर्गीय धनीराम वर्मा की पुत्रवधू रेखा वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख बिधूना, वर्तमान में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव हैं।
विज्ञापन



धनीराम वर्मा के छोटे पुत्र दिनेश वर्मा के अनुसार वह मेला स्थल की जमीन पर समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान पास में स्थित मकान की छत से अर्पित यादव व अंकित यादव निवासी कलक्ट्रेट रोड दिबियापुर एवं पंचम उर्फ पंचा व तीन अज्ञात ने फायरिंग कर दी।

 
आरोप लगाया कि यह फायरिंग लगातार 15 मिनट तक जारी रही। वे लोग किसी प्रकार से जान बचाकर पास के आवासों में छिप गए, उनके साथ आया युवक रामराज पुत्र चंद्रपाल निवासी पुर्वा नया पोस्ट पुर्वा भीखा बेला गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे औरैया रिफर कर दिया गया।

 
बताते हैं कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। बाद में पंचायत के जरिये विवाद सुलझा भी लिया गया। इस प्रकरण के दोबारा चर्चा में आने एवं मामला राजनैतिक परिवार से जुड़ा होने से मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।


इधर, सीओ सुभाष अत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के घर पर जाकर तलाशी ली, लेकिन कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया। सीओ सुभाष अत्री के अनुसार अभियोग दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से अपने -अपने कागजात लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



फिलहाल धारा 145 के तहत विवादित जमीन को कुर्क कराया जाएगा। जमीन किसकी है, सिद्ध होने के बाद भूस्वामी को कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें