फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए समर्पित है सपा सरकार

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
समारोह में मंचासीन अधिकारी व जनप्रतिनिधि, संबोधित करते मुख्य अतिथि एमएलसी नरेश उत्तम। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
सरकारी की चौथी वर्षगांठ को सपाइयों ने समाजवादी विकास के रूप में मनाया। वर्षगांठ मौके पर सरकार ने जहां मेधावियों को लैपटाप का तोहफा दिया तो वहीं जिले को एंबुलेंस की सौगात दी। आयोजित समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम प्रवर्तन आदि विभागों के स्टाल लगाकर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित भी किए गए।
विज्ञापन


सपाइयों ने जिला प्रशासन के सहयोग से जिला मुख्यालय के तिरंगा स्टेडियम पर समारोह शिविर आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने सिंचाई, दवाई, पढ़ाई नि:शुल्क कर प्रदेश के 75 जिलों के गरीबों का जीवन आसान बनाने का काम किया है। सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर लाभांवित कर रही है।

समारोह में डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के सकारात्मक सहयोग से औरैया विकासशील जनपदों की श्रेणी में प्रथम पायदान पर खड़ा है। शिकायतों के निस्तारण में शासन की ओर से लाई गई आइआरएस योजना के सूत्रधार श्रेय औरैया को ही जाता है। इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार में आने से पहले हमारे मुखिया और मुख्यमंत्री की ओर से किए गए वादे हमने चार साल में पूरे कर दिखाए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने वर्षगांठ मौके पर जिले भर के लोगों को बधाई दी। कहा कि इन चार सालों में मुख्यमंत्री ने उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने का वादा पूरा किया है। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर एडीएम, सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित सपा के मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, अनूप गुप्ता, हाफिज अब्दुल सत्तार, राजेश तोमर, संतोष यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें