फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने पूरे किए चुनावी वादे

Fri, 13 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी भाग्यनगर ब्लाक कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के गुणगान करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार आम जनता की चहेती बनी हुई है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी चौमुखी विकास हो रहा है।

कार्यक्रम प्रभारी पर्यवेक्षक/पूर्व मंत्री रामवृक्ष सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य भी यूपी सरकार के नक्शे कदम पर चलकर आम जनता को लुभाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा की उपलब्धियां आम जन तक पहुंचाने के लिए वह एकजुट होकर लग जाएं।
 
दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से जो वादे किए गए वह सभी पूरे कर दिए गए हैं, जो कार्य शेष बचे हुए हैं उनको जल्द पूरा करा दिया जाएगा।

आने वाले समय में जिले के 1700  गांवों को बिजली देने का काम किया जा रहा है। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ब्लाक प्रमुख विनय यादव, गीता गुप्ता, भोला सिंह, हाफिज अब्दुल सत्तार, अनवार हसन, गोपी चरन वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें