फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस नदारत देख एसपी ने दुकानदार से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को बाजार खुले तो कई जगह सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया। इसकी जानकारी पर एसपी ने सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ बाजार का निरीक्षण किया। एसपी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि कोविड मानकों का पालन करें। मास्क न लगाने वाले ग्राहकों को सामान न दें।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय व पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। एसपी ने दुकानों पर भीड़ देख सोशल डिस्टेंस अपनाने की अपील की। कहा कि लापरवाही न बरतें। एसपी ने सुभाष चौक से रूट मार्च शुरू किया। उन्होंने संजय गेट, गुमटी मोहाल, सदर बाजार होमगंज, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड, फूलमती मंदिर रोड, गोशाला रोड का भ्रमण किया। दुकानदारों से कहा कि वह सतर्क रहेंगे तो ग्राहक भी नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें