फोटो27एयूआरपी 31- निझाई चौकी पर ताला लटके देख कोतवाल की फटकार लगाते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर की निझाई चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को ताला लटका मिला। पास में ही कुछ नशेड़ियों का जमावड़ा देख पारा और हाई हो गया। इसी बीच कोतवाल पहुंचे तो एसपी ने उन्हें जमकर फटकार लगाकर कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
एसपी अभिषेक वर्मा शुक्रवार को अचानक शहर के बीचोंबीच स्थित निझाई चौकी पहुंचे। जहां उन्हें चौकी पर ताला लटका मिला, वहां पर कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें चौकी से सटे खंडहर में आए दिन शराबियों व स्मैकियों का जमघट लगने की शिकायत भी मिली। जिसको लेकर मौके पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई।
साथ ही चौकी पर ताला लटकने का कारण भी पूछा। एसपी ने सख्त निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों को खंडहर की इमारत में अराजकतत्वों का जमावड़ा मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। वहीं एसपी को निरीक्षण करते देख चौकी के सामने स्थित शराब ठेके पर शराबियों में भगदड़ मच गई।