फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने टंकी तो बनवाई, पर पानी नहीं दिया- महेंद्र

Fri, 24 Nov 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पानी की टंकी तो बनी, लेकिन नगरवासियों को पानी नहीं मिला। टंकी बनवाने के नाम पर लाखों रुपया खर्च कर दिया गया। वह पुराना नुमाइश मैदान में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होेंने पूर्व नगर विकास मंत्री का नाम लिए बगैर कई सवाल किए। कहा कि ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई, जिसने विकास की उल्टी गंगा बहा दी। इस दौरान उन्होेंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। उन्होंने औरैया नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद उम्मीदवार राजकुमारी सहित जनपद की सभी छह नगर पंचायतों पर व उनके वार्डों पर कमल का फूल खिलाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा पर भी कटाक्ष किए। जनसभा में बिधूना के सपा नेता सतीश चंद्र गोयल ने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें