बाबरपुर में शोक सभा में श्रद्धांजलि देते सपाई।
- फोटो : बाबरपुर में शोक सभा में श्रद्धांजलि देते सपाई।
अजीतमल। कस्बा बाबरपुर में सपाइयों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में दो मिनट का मौन भी रखा। हमले की निंदा करते हुए सरकार से आतंकवादियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि निर्दोष लोगों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की समाजवादी पार्टी घोर निंदा की है। सरकार से अपील की है कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे और हमले में शहीद के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये सहायता राशि मुहैया कराई जाए।
इस मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, पूर्व चेयरमैन रामदर्शन कठेरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव पोरवाल, माधवेंद्र सिंह राजावत, बबलू यादव, नादान वर्मा, प्रेम नारायण दुबे, राम चंद्र सेंगर, राजा सिंह, नेहा खान, अर्पित पोरवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।