फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटी को लेने गए पिता की दामाद ने काटी नाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में बेटी को लेने आए पिता को दामाद ने मारपीट कर घायल कर दिया। यहां तक कि धारदार हथियार से प्रहार करते हुए उसकी नाक काट दी। घायल को सीएचसी दिबियापुर से सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर डेरा नगला पाठक निवासी दरोगा नायक शनिवार की शाम को अपने बेटे विनोद के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के ही कल्यानपुर गांव में अपनी बेटी नीलम को ससुराल से विदा कराने पहुंचा था। बेटी जब ससुराल से पिता के साथ जाने लगी। तभी दामाद रवि नायक शराब के नशे में आया और ससुर के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धारदार हथियार से ससुर की नाक पर प्रहार कर दिया।
इससे दरोगा नायक की नाक कट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी दिबियापुर लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उपचार करने के बाद सैफई रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। फफूंद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें