फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो दिन से आईसीयू में भर्ती बेटे ने तोड़ा दम, मां की हालत भी नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव तकिया में सोमवार तड़के घर के बाहर सो रहे मां-बेटे पर हुए हमले के बाद से दोनों का उपचार चल रहा था। दो दिन से बेहोशी की हालत में दोनों मां-बेटे आईसीयू में भर्ती थे। जहां गुरुवार शाम बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तकिया गांव में सोमवार तड़के घर के बाहर चबूतरे पर सो रही 68 वर्षीय रामदेवी और 44 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ भगत को हमलावरों ने धारदार हथियार से मरणासन्न कर दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था ने रामदेवी और सुरेंद्र उर्फ भगत को सीएचसी एरवाकटरा ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया था, लेकिन सैफई के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन उन्हें आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
जहां दो दिन इलाज होने के बाद भी होश में न आने के बाद बुधवार को परिजनों ने उन्हें सैफई स्थित ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया। जहां गुरुवार शाम को इलाज के दौरान सुरेंद्र कुमार उर्फ भगत ने दम तोड़ दिया जबकि मां रामदेवी को अभी होश नहीं आया है। वह अब भी आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। सुरेंद्र कुमार उर्फ भगत की मृत्यु की सूचना मिलने पर गांव तकिया में मातम छा गया।
विज्ञापन

-
ऑटो मोबाइल व धुलाई प्रेशर की दुकान से सामान चोरी
रुरुगंज। कुदरकोट चौराहा पर गोलू शुक्ला की मीटू ऑटो मोबाइल एवं धुलाई प्रेशर की दुकान है। बीती रात दुकान बंद करके सभी अपने घर चले गए थे। तभी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा जेनरेटर, एक डायनुमा, प्रेशर धुलाई मशीन सहित सामान चोरी कर ले गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे गोलू ने जब यह देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। कुदरकोट के व्यापारियों ने जल्द ही चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिल गयी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें