फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जर्जर तार जले, 200 घरों की बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के तारों में फाल्ट बढ़ गया है। आए दिन होने वाले फाल्ट के कारण जमकर बिजली कटौती की जा रही है। बुधवार की दोपहर जर्जर तारों के जलने से 200 घरों की आपूर्ति बाधित हुई। इससे लगभग एक हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे कस्बे के मोहल्ला हरीगंज के निकट जर्जर हाईटेंशन लाइन जलने लगी और फाल्ट हो गया। इससे 200 घरों में निवास करने वाले एक हजार से अधिक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तार टूटने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने तार जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन शाम पांच बजे तार को जोड़ा जा सका।
इससे उपभोक्ताओं में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिला। इधर जेई प्रभुदयाल ने बताया कि तारों के मरम्मत का कार्य होने के चलते देरी हुई है। इसी की वजह से शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी थी। इधर सराय बाजार तिराहे के समीप मंगलवार की रात लगभग 10 बजे तारों में आग लगने से खलबली मच गई थी। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने लगभग ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद तारों को जोड़ा। इसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें