फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चरागाह की जमीन से कुछ कब्जे हटाए, दर्जनों छोड़े

Sat, 03 May 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ककराही में इसी जमीन पर गुरुवार को गरजा था बुलडोजर। - फोटो : ककराही में इसी जमीन पर गुरुवार को गरजा था बुलडोजर।
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील की ककराही मौजा में दो साल पहले चरागाह की जमीन से कब्जेदारों को बेदखल करने के आदेश हुए थे। गुरुवार को यहां बुलडोजर भी चला। फिर भी दर्जनों कब्जे रह गए। चर्चा है कि इन कब्जों को जानबूझकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के ककराही मौजा में 463/6 गाटा की चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर साल 2018 में तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल ने वाद दर्ज कराया था। ये वाद तहसीलदार कोर्ट में धारा-67 के तहत बेदखली के लिए दर्ज कराए गए थे। मामले में कब्जेदार विद्या सागर, मनीष कुमार, सुभाष चंद्र व अजय कुमार के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई हुई।
सूत्रों की माने तो मामले में कई अन्य अवैध कब्जेदारों के खिलाफ वाद ही दर्ज नहीं हुए। वहीं, उन वादों की सुनवाई 14 फरवरी 2023 को पूरी हुई। इसमें तहसीलदार न्यायिक कोर्ट ने चरागाह की इस जमीन से आरोपी लोगों को बेदखल करने का आदेश दिया था। साथ ही जुर्माना वसूलने का भी फरमान सुनाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी यह आदेश पिछले दो साल से ठंडे बस्ते में है। गुरुवार को ककराही मौजा में इसी जमीन से सटी जगह पर सदर तहसील प्रशासन का बुलडोजर गरजा था। धान मिल की बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई, लेकिन धान मिल के पीछे दर्जनों अवैध निर्माणों से अधिकारियों ने नजर फेर ली। नतीजतन अब भी वहां पर चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया जा सका है। जबकि इस गाटे में तीन एकड़ से ज्यादा जमीन सुरक्षित हो सकती है।
मिशन समाधान के तहत गरज सकता है बुलडोजर
चर्चा है कि ककराही में अवैध कब्जों पर एक बार फिर से बुलडोजर मिशन समाधान के दिन गरजने की संभावना है। जानकारों की माने तो सदर तहसील प्रशासन इस जमीन से कब्जे हटाने की तैयारी में है। इस कार्य में आने वाली अड़चनों को दूर करने में सरकारी अमला जुटा है। हालांकि लोगों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।
ककराही मौजा में चरागाह की जमीन को अगले गुरुवार को हटाया जाएगा। कोर्ट के आदेशों के तहत जो भी अवैध निर्माण मिलेगा, उसे ध्वस्त कराया जाएगा।-रणवीर सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें