ककोर। बिलरायां पनवाड़ी मार्ग से जुड़े समाधान पुरवा से फफूंद संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में है। कंचौसी से फफूंद को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग जगह-जगह उखड़ चुका है। इससे आवागमन करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की परत खत्म हो चुकी है और केवल गिट्टी ही बची रह गई है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग संतुलन बिगड़ने से गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कंचौसी-फफूंद संपर्क मार्ग निर्माण के बाद अब तक इसकी मरम्मत या रखरखाव नहीं किया गया। उपेक्षा के चलते सड़क की हालत खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।