फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : अयाना में नहीं आए फरियादी

Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22-कुदरकोट में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले के थानों व कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी और कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन फरियादियों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन

अयाना में दोपहर दो बजे तक एक भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। कुदरकोट थाने में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने राजस्व टीम और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ निरीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने संबंधित थाना प्रभारी और लेखपाल को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर जांच के बाद किया जाए। इसके बाद डीएम व एसपी ने निर्माणाधीन कुदरकोट थाना भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार शर्मनानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिधूना दिवस में एसडीएम गरिमा सोनकिया व सीओ पी.पुनीत मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में कुल दो फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें एक मामला मारपीट व दूसरा भूमि विवाद से संबंधित था। भूमि विवाद के मामले में पुरवा बसंता निवासी महाराज सिंह ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर विपक्षी कब्जा नहीं करने दे रहे हैं।
एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई करने और नियमानुसार कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। देवराव निवासी अनवर अली ने मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अयाना थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सीओ अजीतमल मनोज कुमार गंगवार, थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल व राजस्व लेखपाल फरियादियों के आने की राह देखते रहे। दोपहर दो बजे तक एक भी फरियादी शिकायत लेकर थाना नहीं पहुंचा।

राजस्व लेखपाल डेढ़ बजे चले गए
दिबियापुर थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस में सीओ अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी फरियादियों के आने की राह देखते रहे। दोपहर एक बजे चार फरियादी शिकायत लेकर आए। इसमें दो का निस्तारण हो गया और दो शिकायतों को संबंधित लेखपाल को निस्तारण के लिए दे दिया गया। फरियादी न आने पर राजस्व लेखपाल डेढ़ बजे अपने -अपने क्षेत्र में चले गए।
अजीतमल कोतवाली परिसर में तहसीलदार अविनाश कुमार व कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। जगन्नाथपुर के शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्षीगणों द्वारा उसकी दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। समाधान दिवस में दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि दूसरी शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कंप्यूटर का की-बोर्ड खराब देख फटकारा
बेला थाना में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा व नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा शिकायतें सुनी। इसमें राजस्व व पुलिस संबंधित पांच शिकायतें पहुंची। इनमें दो का मौके पर निस्तारण कर रिपोर्ट लगा दी गई। इसके बाद एएसपी व एडीएम ने थाने का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति केंद्र में रखे कंप्यूटर का की-बोर्ड खराब देख फटकार लगाई। उन्होंने एसपी कार्यालय में फोन कर तत्काल नया कंप्यूटर सिस्टम भेजने के निर्देश दिए।

फोटो-22-कुदरकोट में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें