फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिपाही को दी अंतिम विदाई

Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30-सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र निवासी एक सिपाही पिछले दो वर्षों से बीमारी से जंग लड़ते-लड़ते जिंदगी से हार गए। शनिवार को उन्होंने आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। गांव में विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनको अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला जैसीराम निवासी अनिल कुमार (45) एटा में हेड कांस्टेबल थे। परिजन के अनुसार वह पिछले दो साल से उनके लिवर में दिक्कत थी। उनका आगरा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात उनका शव गांव पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
रविवार को विधायक प्रदीप यादव व आसपास के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे हर्षित (13) व पत्नी निशि यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें