फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जी दस्तावेज से साढ़ू की जमीन बेची, तीन गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बबीना-सुखचैनुर गांव में फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों की बेशकीमती दो बीघा जमीन छोटे भाई के साढ़ू ने फर्जी दस्तावेज की मदद से बेच डाली।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के गांव बबीना-सुखचैनुर निवासी बड़ेलाल व उसके भाई गेंदालाल की दो बीघा जमीन को उसके छोटे भाई छोटे लाल के साढ़ू सदर कोतवाली के जनेतपुर निवासी रूप सिंह ने बेच दिया।
आरोप है कि इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के बहाने पीड़ित दोनों भाइयों से आधार व पेन कार्ड लेकर रूप सिंह ने साथियों के साथ मिलकर दो बीघा जमीन को बेच था।
विज्ञापन

शिकायती पत्र पर पुलिस ने रूप सिंह रामनरायण, मोहम्मद जावेद खान, देवकरन, महेन्द्र सिंह राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। मंगलवार को सदर कोतवाली के जनेतपुर निवासी रूप सिंह, दिबियापुर थाना के दहगांव निवासी देवकरन और उसी गांव के रामआसरे उर्फ पुत्ती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बताया कि आरोपियों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज और फर्जी गवाह की मदद से फर्जी विक्रेता बनकर जमीन बेची थी। इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
बताया गया कि मामले में रूप सिंह ने खुद को बड़ेलाल व रामआसरे ने अपने आप को गेंदालाल बता जमीन का बेच डाली। पुलिस उसके अन्य साथियों के तलाश में जुटी है। इससे पहले भी बिधूना में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें