फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईटीआई में तैयार होंगे सोलर टेक्नीशियन, ड्रोन पायलट

Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राजकीय औद्योगिक शैक्षिक संस्थानों में अब सोलर टेक्नीशियन व ड्रोन पायलट तैयार किए जाएंगे। साथ ही प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए इन्हें आईटीआई में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि प्रशिक्षित युवक-युवतियां आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित व्यवसायों और पाठयक्रमों के पुनर्निर्धारण पर चर्चा की। बैठक में रोजगार सहायता अधिकारी एवं पॉलिटेक्निक हैदरपुर के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित कई व्यवसाय, पाठ्यक्रम पुराने हो चुके हैं। इनके स्थान पर नए पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे। ऐसे प्रशिक्षण का लाभ प्रशिक्षणार्थियों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। सोलर टेक्नीशियन, ड्रोन पायलट व प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सोलर टेक्नीशियन एवं ड्रोन पायलट व्यवसाय से संबंधित ट्रेनिंग दी जाए। जिससे वह प्रशिक्षित होकर रोजगार प्राप्त कर सकें। बैठक में आईटीआई प्रधानाचार्य संजीव कुमार, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें