औरैया। जिले में पिछले दिनों हुई टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे में लगी एसओजी टीम ने शनिवार दोपहर कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे से टप्पेबाज गिरोह के चार सदस्यों को उठाया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
टप्पेबाजी की बढ़ रही घटनाओं और कुछ दिन पहले अजीतमल में हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी सुराग तलाश रही है। शनिवार को संदिग्धों के डेरापुर कानपुर देहात क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को लगी।
इस पर एसओजी ने शनिवार दोपहर गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया। इस मामले में एसओजी अभी और आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना के खुलासे को पुलिस लगातार सक्रिय है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।