फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्व-गणना की राह आसान करेंगे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में जनगणना-2027 की स्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि 10 वर्ष में होने वाली जनगणना देश के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों को 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल से स्वयं जानकारी दर्ज करने का अवसर मिलेगा। स्व-गणना में लगभग 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें कई ''हां या ना'' वाले होंगे। नागरिक अपनी जानकारी स्वयं भरेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना में एकत्रित जानकारी पूरी तरह सुरक्षित व गोपनीय रहती है। बैंक खाते, पासपोर्ट या एपिक नंबर से जुड़े प्रश्नों का उद्देश्य केवल सांख्यिकी जुटाना है, दुरुपयोग नहीं। एडीएम ने इंफ्लुएंसरों से अफवाहें रोकने और प्रामाणिक संदेश प्रसारित करने की अपील की।
विज्ञापन

स्व-गणना के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाएंगे। वे मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया में बेघर और अस्थायी निवासियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में सूचना अधिकारी ओमवीर सिंह और योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें