सांप और नेवला के मध्य छिड़ी जंग का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 51 सेंकेड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़ाई में नेवला सांप को पकड़ कर खेत में चला गया।
औरैया जिले में गुरुवार की सुबह बरमूपुर नहर पटरी पर यातायात बहाल था। एकाएक एक सांप बीचोबीच सड़क पर आ गया। सांप को देख एकाएक मार्ग पर ट्रैफिक रुका गया। इसी बीच खेत से निकलकर एक नेवला भी सड़क पर आ गया। फिर क्या था कि सांप और नेवल के बीच जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
दोनों के बीच छिड़ी लड़ाई को देखने को वहां पर मजमा लग गया। इसी बीच सांप और नेवला के मध्य छिड़ी जंग का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 51 सेंकेड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़ाई में नेवला सांप को पकड़ कर खेत में चला गया। अब यह वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।