फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में घुसी, पांच घायल

Tue, 27 May 2025 06:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को हटाती क्रेन व मौजूद पुलिस। - फोटो : क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को हटाती क्रेन व मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पर भाऊपुर के समीप मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली से कानपुर जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। बस में सवार 40 से अधिक यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में पांच यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में दो की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर किया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस हटवाई। दिल्ली से 40 से ज्यादा सवारियों को लेकर स्लीपर बस कानपुर के लिए निकली थी। औरैया को पार करते हुए बस मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब भाऊपुर के समीप शताब्दी होटल के सामने पहुंची।

इसी दौरान एकाएक बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस चालक के बाएं छोर का हिस्सा ट्रक में टकरा गया। इससे बस में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन



राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में घायल भदोही जनपद के गोपीगंज निवासी अमित कुमार पुत्र रामजी, आदर्श शुक्ला पुत्र अर्जुन शुक्ला, आजमगढ़ निवासी कमलकांत पुत्र रमाकांत, गाजीपुर जिले के नंदगंज निवासी कालीचरन पुत्र राम सिंह और राजस्थान के धौलपुर निवासी दिलशाद घायल हो गए।



पुलिस घायलों को औरैया के जिला अस्पताल ले गई। जहां से दिलशाद व अमित को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए पुलिस ने रवाना कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया।

हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यात्रियों में चर्चा रही कि चालक को झपकी आ गई थी। वहीं कुछ का कहना था कि सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।


सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने स्लीपर बस ट्रक से टकराई है। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है। अन्य यात्रियों को रवाना करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें