फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से प्रदेश व्यापी अभियान छेड़ेगी कांग्रेस

Sat, 03 Sep 2016 11:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिले में छह सितंबर से किसानों की तीन मांगों को लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभियान छेड़ेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को लेकर स्थानीय राजीव गांधी स्कूल में हुई बैठक में पीके टीम के प्रतिनिधि ने सभी को जानकारी दी। प्रांतीय महासचिव व जिला प्रभारी कुंवर वीर प्रताप सिंह ने जिले के कांग्रेसियों में जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन


जिला प्रभारी कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक महायात्रा शुरू करेंगे। 2100 किलोमीटर की यह यात्रा दो चरणों में पूरी की जाएगी। जिसमें प्रथम चरण में पूर्वी व द्वितीय चरण में पश्चिमी उप्र के किसानों से संपर्क किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक ब्लाक के 25 हजार किसान परिवारों से जनसंपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं जिले में कार्यक्रम की शुरूआत छह सितंबर को भाग्य नगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर से होगी। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर मांग पत्र भरवाएंगे। ब्लाक व गांव में हाट सभाएं व शहरों में रोड शो किए जाएंगे। मांग पत्र में कार्यकर्ता किसान से उसके ऋण की राशि दर्ज कराएंगे। साथ ही बिजली बिल व न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के इस क्रम में प्रदेश भर से 25 करोड़ मांग पत्र भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिन्हें एकत्रित करके राहुल गांधी प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। किसान ऋण माफ, बिजली हाफ व समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग रखेंगे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में किसानों से उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किए जाने का वादा किया था। ऐसे में अभियान के माध्यम से उन्हें वादा याद दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पीके टीम प्रतिनिधि मुजम्मिल ने पूरे अभियान की प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य ओंकार सिंह, एकता चौधरी, राजेंद्र दोहरे , मनोज चौधरी, रामू पेंटर, ओेंमकार अग्निहोत्री, ब्रदर पांडेय, शैलेंद्र प्रजापति, सिपाही लाल निषाद, प्रवीण गुप्त, नदीम खां, संतोष सिंह, कुदरत उल्ला खां, रामकृष्ण चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। सरोज भारती, राजेश कुमार, मन्नी लाल कोरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें