फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन की चेतावनी

Sat, 03 Sep 2016 11:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे शिकायती पत्र को दिखाता वृद्ध मोहर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बेटे की मौत को दुर्घटना करार दिए जाने पर मृतक के वृद्ध पिता ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। बताया कि पुलिस ने विपक्षियों से मिलकर मनमाने तरीके से पुत्र की हत्या के मामले को दुर्घटना में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता मोहर सिंह निवासी प्यागपुर थाना अयाना ने शिकायती पत्र में न्याय न मिलने पर 10 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। वृद्ध पिता ने बताया कि उसके पुत्र गोविंद सिंह को 27 जून को गांव के ही कुछ दबंगों ने लात घूसाें व पत्थरों से मारकर मरणासन्न कर सड़क पर छोड़ दिया था। जानकारी मिलने पर वह उसे उपचार के लिए सैफई ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद हत्या के मामले को विपक्षियों से सांठ-गांठ के बाद दुर्घटना की धाराओं में दर्ज किया।

उसके पुत्र के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित वृद्ध ने बताया कि मामले में कई बार कोतवाली पुलिस से लेकर एसपी तक गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह आमरण अनशन के लिए मजबूर हैं। वृद्ध ने न्याय की गुहार लगाते हुए दुर्घटना में दर्ज किए गए हत्या के मामले को परिवर्तित कराने और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। चेतावनी भी दी कि न्याय न मिलने पर 10 सितंबर से ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें