अजीतमल। शनिवार सुबह गढि़या रोड स्थित ओवरब्रिज के पास किसी ने एक भ्रूण फेंक दिया। भ्रूण करीब छह माह का बताया जा रहा है। भ्रूण लड़की का है या लड़के का, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सुबह टहलने निकले लोगों को लाल कपड़े में लिपटा भ्रूण दिखाई दिया तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि इसे कहीं बाहर से लाकर यहां डाला गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)