फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने में तीन वर्ष की सजा

Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय कोर्ट के न्यायाधीश सैफ अहमद ने मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दोषी बृजेंद्र सिंह को तीन वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 73 सौ रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र आनेपुर के धीरेंद्र प्रताप 30 मई 2021 को चेकिंग करने गए थे। जांच के दौरान गढि़या बक्सीराम निवासी बृजेंद्र सिंह पर मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
मामले की विवेचना में विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने पक्ष व विपक्ष की दलीलें सुनीं और बृजेंद्र सिंह को दोषी करार दिया। शनिवार को न्यायाधीश ने उसे तीन साल की सजा सुनाई। साथ ही उन पर 73 सौ रुपये जुर्माना भी लगाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें