फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत छह घायल

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
औरैया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रेमवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला व बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दिबियापुर रोड पर बुधवार दोपहर आटो पलटने से उसमें सवार ज्योति देवी (24) पत्नी दीपांशु निवासी दिबियापुर और जयवीर (35) पुत्र जयश्री गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। दूसरी घटना में जितेंद्र पुत्र भगवान सिंह प्रजापति निवासी देवरपुरवा कुठौंद जालौन घायल हो गए। जितेंद्र अपने गांव से औरैया आ रहे थे। यमुना पुल पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

दिबियापुर रोड पर ही औरैया से मोपेड खरीदकर गांव नौली जा रहे अवध नरायन दुबे (45) को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गये। ग्राम चिचौली में शिवम (10) पुत्र धर्मेश नरायन दुबे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटनाओं के संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जीने से गिरकर वृद्धा घायल
औरैया। बिरिया निवासी प्रेमवती (60) पत्नी मुलायम सिंह बुधवार दोपहर सीढियों से गिरकर घायल हो गईं। घर में मौजूद लोगों ने प्रेमवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें