कस्बे के छह मोहल्लों में गुरुवार की रात को हाईवोल्टेज आने पर उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इससे तकरीबन छह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
कस्बे के महिपाल पुरवा, नौगवां रोड, नहरपुल वाली गली में रात भर हाई व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
हाईवोल्टेज से उपभोक्ताओं के इन्वर्टर, बैट्री, बल्ब, एलईडी, कूलर, फ्रिज, पंखे आदि उपकरण फुंक गए।
उपभोक्ता मझले पंडित, सुभाष गुप्ता, सुधीर दुबे, अक्षय पोरवाल आदि ने बताया कि देर रात करीब 9:30 एक लाइन में 350 वोल्ट तो दूसरी में मात्र 50 वोल्ट का करंट आया।
इसके बाद ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गए। करीब छह घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे जंपर जोड़ने के बाद सप्लाई मिली।