फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 एमएम बारिश ने गिराया तापमान, दोपहर बाद धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी04- अचानक बारिश होने पर जानवर लेकर घर की ओर जाती महिला किसान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर में हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। कई दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के बाद फिर तेज धूप होने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने तीन दिन तक तेज धूप के साथ बादलों के छाने के आसार बता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली।
इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.2 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
शुक्रवार सुबह से ही बादल नजर आए। सुबह 11 बजे के करीब धूप खिली लेकिन बादलों के कारण धूप का असर नहीं देखने को मिली।
इसी बीच बारिश हुई, जिसके चलते एक घंटे तक मौसम सुहाना रहा और फिर तेज धूप निकली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें