फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान की मौत के छह दिन बाद सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप

Sun, 30 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में छह दिन पहले किसान की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार सुबह मृतक के परिजन को एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर पति को प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव हैदरपुर निवासी रीता देवी के अनुसार, उनके पति अनुरुद्ध बाबू का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे थे और रास्ते में रोककर पीटने पर आमादा रहते थे। 24 अगस्त को अनुरुद्ध बाबू का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला था। उस समय परिजन ने बिना पुलिस को सूचना और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन को अनुरुद्ध बाबू का लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने विपक्षियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न और खुदकुशी के लिए मजबूर किए जाने की बात लिखी है। पीड़ित पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव खेत में फेंका गया था।
विज्ञापन


कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि परिजन ने शव का अंतिम संस्कार छह दिन पहले ही कर दिया था और उस समय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। अब पत्नी की तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें