फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज खुलेगी साइट, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रहा है। दशमोत्तर व पूर्वदशम के आवेदन की तिथि क्रमश: 10 व 12 जुलाई तय की गई है। पूर्व दशम (कक्षा नौ से 10) के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 जुलाई से दो सितंबर कर रहेगी, जबकि हार्डकॉपी आवेदन करने के सात दिनों के अंदर विद्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के दशमोत्तर (कक्षा 11 से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र) कक्षा के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति व शुल्क पूर्ति के लिए 12 जुलाई से 16 नवंबर तक पहले चरण में और दूसरे चरण में 17 नवंबर से 31 दिसंबर और तीसरे चरण में एक जनवरी 2025 से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को केवल दो चरणों में 12 जुलाई से 16 नवंबर और 17 नवंबर से 21 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है।
सभी को हार्डकॉपी आवेदन करने के सात दिनों के अंदर विद्यालय में देनी होगी। विद्यालय द्वारा केवल एससी के छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र तीन चरणों में 25 नवंबर, 16 जनवरी व 16 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करना होगा। सामान्य, पिछड़ा व अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओँ का आवेदन पत्र दो कारणों में 25 नवंबर व 16 जनवरी तक सत्यापित करके आगे फारवर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें