काजल और मनीषा के साथ पिता छुन्ना बाबू।
- फोटो : Amar ujala
सहायल रोड दिबियापुर निवासी छुन्ना बाबू कुशवाहा व पत्नी रेखा देवी की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब उनकी दो बेटियों ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप फाइव सूची पर स्थान पाया। एक को दूसरा तो दूसरी को पांचवां स्थान मिला।
सेंट साईंनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा काजल कुशवाहा ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि उसकी बहन मनीषा कुशवाहा ने 93.2 फीसदी अंक अर्जित किए। दोनों बहनों के टॉप करने पर परिजन खुशी से उछल पड़े। छुन्ना बाबू का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटियों को बेटों की तरह पाला है। आज वह नाम रोशन कर रहीं हैं। इससे उनका सीना चौड़ा हो गया है। काजल और मनीषा दोनों ही डॉक्टर बनने का सपना संजोए हैं। दोनों बताती हैं कि साथ-साथ पढ़ने से वह दोनों एक दूसरे को किसी विषय में अटकने पर टीचर की तरह गाइड करती थीं। दोनों बहनें अच्छी दोस्त भी हैं।