फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट: शिक्षक के बेटे अनुराग ने प्रदेश में पाया नवां स्थान

Fri, 09 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
अनुराग की मुंह मीठा करती मां। साथ में पिता व बहन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में बरौंनाकला के जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह (471/500, 94.20 प्रतिशत) ने प्रदेश में नवां व जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक पुत्र की इस कामयाबी पर माता-पिता से लेकर शिक्षक व मित्र खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। एसवीएम इंटर कॉलेज, दिबियापुर की छात्रा यशोधरा देवी (467/500, 93.40 प्रतिशत) ने जिले में दूसरा स्थाना पाया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से 27 हजार 642 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था और 26 हजार 904 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। इनमें से 76.65 प्रतिशत (20 हजार 622) परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो जिले में एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम बरौंनाकला स्थित जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.20 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में नवां और जिले में पहला स्थान अर्जित किया है। वहीं, टॉप टेन की इंटरमीडिएट की सूची में भी बालिकाओं ने लड़कों को पीछे छोड़ा है।

इंटरमीडिएट के आए परीक्षा परिणाम में लड़कों की अपेक्षा जिले में लड़कियों का दबदबा दिखाई दिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दिबियापुर की यशोधरा देवी ने 467 अंक व एसपी शिवानंद इंटर कालेज दिबियापुर की रुचि यादव संयुक्त रुप से जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, डीएस शिक्षा निकेतन बिधूना की अंबिका ने तीसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज कराते हुए 465 अंकों के साथ सफलता पाई। चौथे स्थान पर एसएसएस इंटर कॉलेज रामगढ़ की निधि गुप्ता ने 464 अंकों के साथ जिले की टॉपरों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। बिधूना के श्रीगजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज की पारुल ने 92.60 प्रतिशत के साथ 463 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें