फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साहब... 12 बार समाधान दिवस में लगा चुका हूं चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। वहीं बिधूना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को आइना दिखाने वाला सामने आया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी राम सिंह ने कहा कि साहब 12 बार समाधान दिवस का चक्कर काट चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण दिखाया जा रहा है। शनिवार को तीनों तहसीलों में हुई जनसुनवाई में 252 मामलों में 40 का निस्तारण किया गया।
बिधूना तहसील सभागार में एसडीएम निशांत तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 97 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस बार तहसील दिवस में एरवाकटरा क्षेत्र में चकबंदी विभाग से जुड़ी तमाम शिकायतें रहीं। कस्बा निवासी अनिल कुमार चौहान ने कस्बा के पुराना बिधूना, जागूपुर, आदर्श नगर में तमाम जगह चल रहे जुए के फड़ बंद करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

अछल्दा क्षेत्र के सेऊपुर निवासी राम सिंह ने शिकायती पत्र बताया कि साहब 12 बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुका हूं, लेकिन फर्जी रिपोर्ट लगाकर खानापूरी की जा रही है। कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक की पत्रावली गायब करा दी गई है। सदर तहसील में सीडीओ अनिल कुमार सिंह व सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई की। आईं हुई कुल 68 शिकायतों में 11 का निस्तारण कराया।
जिला स्तरीय सुनवाई में एसपी चारू निगम व एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने फरियादियों को सुना। शास्त्रीनगर बाबरपुर निवासी कमलेश देवी ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए वह मकान में ताला डालकर दूसरे शहर गई थी। वापस लौटने पर पता चला कि मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत वह कई बार कर चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी तरह की कुल 87 शिकायतें आईं। जिनमे से महज 16 का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार जीतेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी राजकुमार, ईओ विजय कुमार सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
-

तहसील कुल शिकायतें निस्तारित शिकायतें
बिधूना- 97 - 13
अजीतमल- 87 - 16
औरैया- 68 - 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें