फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साहब.. बेटी का पता लगवाओ उसकी जान खतरे में है

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। मंगलवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे एक दंपती ने डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारू निगम को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई। कहा कि 13 फरवरी को नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ था।
नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस बेटी को खोज नहीं पाई है। उसकी जान खतरे में है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। एसपी चारू निगम ने मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में हुई जनसुनवाई में 72 के करीब शिकायतें पहुंची, जिनकी सुनवाई करते हुए डीएम व एसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आठ मामलों को मौके पर निस्तारित कराया गया। सदर तहसील में जिला स्तरीय सुनवाई होने के चलते अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसी तरह अजीतमल तहसील सभागार में एसडीएम रामऔतार की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। आईं कुल 43 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं बिधूना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान कब्जे से लेकर तमाम तरह की शिकायतों का अंबार रहा। आईं हुई कुल 71 शिकायतों में 12 को मौके पर निस्तारित किया जा सका।

फोटो20एयूआरपी 25- शिकायती पत्र दिखाकर जानकारी देते लहोखर ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह। संवाद
सीन-1
लहोखर प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत की
सदर तहसील सभागार में भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत लहोखर के प्रधान चंद्रभान सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत की। शिकायती पत्र देते हुए बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल पंचायत में नहीं आते। चकमार्ग व नाली की पैमाइश को लेकर टरकाया जा रहा है। तमाम तरह की अनियमितताएं क्षेत्र में की जा रही हैं।

सीन-2
सुंदरीपुर निवासी धर्मेंद्र भदौरिया जमीन संंबंधी कुरा सही कराने का शिकायती पत्र लेकर सदर तहसील की जनसुनवाई में पहुंचे। उनके हाथ में कार्यालय की पत्रावली देखकर अधिकारी आश्चर्य में पड़ गए। नायब तहसीलदार कार्यालय की नाजिर को बुलाकर पूछताछ की गई। इसमें पत्रावली रजिस्टर में दर्ज न होने की बात सामने आई। फरियादी धर्मेंद्र भदौरिया को कुछ देर के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सीन-3
फोटो20एयूआरपी 26- तहसील परिसर में जानकारी देते पीड़ित किसान। संवाद
किसानों ने केसीसी में धोखाधड़ी की शिकायत की

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव आमपुर निवासी किसान उमाकांत, रमाकांत, मजबूत सिंह और भारत सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया की वह लोग अति निर्धन हैं। वर्ष 2017 में उनके गांव निवासी नामजद ने उनसे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर कागजों पर अंगूठा निशान लगवा लिया। छह साल बाद हाल में उन्हें बड़ौदा बैंक का नोटिस मिला तो उन्हें जानकारी हुई नोटिस में उन लोगों पर एक लाख 95 हजार और दो लाख बीस हजार रुपये केसीसी कार्ड का बकाया जमा करने को कहा गया है। डीएम ने किसानों को उचित जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें