फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! प्रधान के घर बैठकर बीएलओ ने सूची बनाई

Fri, 28 Aug 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सू्ची से नाम कटने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, बीएलओ व सुपरवाइजर पर सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने और वोट बढ़ाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



ब्लाक भाग्यनगर के गांव कंचौसी, बिहारीपुर निवासी एवं पूर्व प्रधान गिरीश तिवारी, कमल तिवारी, मुन्ना, रानी देवी, निर्मला देवी, शशिकांत, शिवकांत दुबे, नीरज, हबीब खां, राजेश कुमार, प्रदीप तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कल्लू गुप्ता, रवि तिवारी आदि ने बताया कि बीएलओ विमल कुमार ने ग्राम प्रधान उमेश चंद्र के घर में बैठकर मतदाता सूची बना डाली।

बीएलओ ने प्रधान के कहने पर मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं। मतदाता सूची में गांव बिहारीपुर के मतदाताओं के नाम ढिकियापुर में दिखाए गए हैं। ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास प्रदर्शन कर वोट से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व वोट बढ़वाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें