फोटो 15एयूआरपी32- नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते सपाई
अखिलेश युवा मंच के जिला अध्यक्ष बने शुभम
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को अखिलेश यादव युवा मंच औरैया के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। शुभम यादव को युवा मंच का जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु पाल को प्रदेश कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने दिबियापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अखिलेश यादव युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु पाल को युवा मंच प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया और शुभम यादव को युवा मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे व वफादारी के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उनका कद बढ़ाया है। इस मौके पर सपा जिला सचिव अनुज यादव, दीपू यादव, अमित यादव, जयपाल सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह, अमित यादव, नरेश, अनवीर, बॉबी यादव, संजीव यादव व नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।