औरैया। श्री विश्नोई सेवा मंडल की ओर से इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें पकड़िया, नीम, अशोक के पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर श्री विश्नोई सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्णा विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौध जरूर लगाना चाहिए। महामंत्री अनिल कुमार विश्नोई ने कहा कि गुरु जंभेश्वर की मान्यता थी कि जीव जंतु प्रकृति उपादान प्राकृतिक सौंदर्य है। यह उपादान मानव जीवन का सौरभ है। प्रकृति प्रार्थना परिधान हमारा वैभव है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद विश्नोई ने कहा कि विश्नोई समाज ने हमेशा पर्यावरण की रक्षा की है। उप मंत्री प्रमोद विश्नोई ने कहा कि जोधपुर में खेजड़ी पेड़ों की रक्षा के लिए 363 विश्नोई समाज के लोगों ने अपनी जान देकर पर्यावरण की रक्षा की थी। किशन विश्नोई, छोटू विश्नोई, अमन विश्नोई, अनुराग विश्नोई आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो05एयूआरपी 31- सीआईएसएफ की ओर से आम जनमानस के लिए बनाए गए प्याऊ स्थल पर रखवाए गए घड़े। स्वयं
सीआईएसएफ ने लगवाया प्याऊ
औरैया। सीआईएसएफ यूनिट गेल पाता के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार शर्मा की ओर से सीआईएसएफ कॉम्प्लेक्स गेट के बाहर आम जनता के लिए प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। सीआईएसएफ की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए आने-जाने वाले राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल मुहैया कराए जाने को किया गया प्रयास लोगाें द्वारा सराहा जा रहा है। इस मौके पर एसआई अजीत कुमार, एसआई केएस शुक्ला, एसआई जेएस यादव, एएसआाई शेर सिंह, दीपक कुमार, नितेश कुमार आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। संवाद