फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 29 पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ऑनलाइन उपस्थिति न लगाने और पंचायत सचिवालय न खोलने पर ब्लॉक के 29 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही उन्हें उपस्थिति वाले दिनों का ही मानदेय दिए जाने की बात कही गई। बिधूना ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने 29 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को सामूहिक कारण बताओ नोटिस जारी किया। कई महीनों से ऑनलाइन उपस्थिति न दिए जाने, पंचायत सचिवालय न खोले जाने के कारण शासन से चलाई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की नाराजगी को देखते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा गया है। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें तहसील के कार्य में लगा दिया जाता है। क्रॉप सर्वे कराई जाती है। ऐसे में हम लोग खेतों में क्रॉप सर्वें करने जाते हैं। इस कारण ऑनलाइन हाजिरी नहीं हो पा रही है। कई पंचायत सहायकों ने नियमित सचिवालय जाने के बाद भी नोटिस जारी होने की बात कही। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें