फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शह पर देररात तक खुल रहीं दुकानें, लाकडाउन की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी04- बेला कस्बे में देररात एक दुकान पर खरीदारी करता सिपाही - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कस्बे में लॉकडाउन की धज्जियां दुकानदारों द्वारा पुलिस की शह पर जमकर उड़ाई जा रहीं हैं। थाने के पास ही देररात तक दुकानें खुलने से वहां लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी स्थानीय लोगों में बना हुआ है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों के तहत जो भी दुकानें खुलनीं हैं सभी दुकानों के खुलने का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक का निर्धारित किया गया है। चाहे वह कस्बे, शहर और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें हों।
कस्बे में बेला थाने के पास लॅाकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां पुलिस की शह पाकर दुकानदार दुकानें देररात तक खोल रहे हैं, तो वहीं उन दुकानों पर और दुकानों के आस-पास भीड़ भी देररात तक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

देररात तक खुलने वालीं इन दुकानों से थाने के सिपाही भी खरीदारी करते हैं। सूत्र बताते हैं कि थाने के सिपाहियों की शह के चलते दुकानदार दुकानें धड़ल्ले से खोल रहे हैं।
इस संबंध में सोमवार को थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया कि दरोगाजी दुकान बंद कराने गए थे। तो वहीं एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि एसडीएम बिधूना को अवगत कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें