फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने तहसील गेट पर किया प्रदर्शन, फिर कोतवाली पहुंचे

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी03- तहसील गेट पर हंगामा काटते मनरेगा मजदूर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
एयूआरपी03- तहसील गेट पर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने तहसील गेट पर किया प्रदर्शन
-ज्यादा काम कराने का आरोप लगाया, कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। ज्यादा काम कराने से खफा मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में पंचायत मित्र पर ज्यादा काम कराने का आरोप लगाते हुए एडीएम को संबोधित ज्ञापन कोतवाली पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

लालपुर गांव से बिलावा तक संपर्क मार्ग बन रहा है। इसमें 24 से ज्यादा मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। सोमवार को पंचायत मित्र पर अधिक काम कराने का आरोप लगाते हुए इन मजदूरों ने तहसील गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर ने बताया कि बाहर से भी मनरेगा मजदूर आ रहे हैं। अधिकांश मनरेगा मजदूरों ने सिर्फ उपस्थित होने को ही मजदूरी पूरी होने की गलत धारणा बना रखी है। यह नहीं चलेगा, उन्हें काम करना होगा। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी मनरेगा मजदूर से अतिरिक्त समय तक कार्य नहीं लिया जा रहा है। मजदूरों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें