फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंदी के दिन खुली मिलीं दुकानें, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साप्ताहिक बंदी को लेकर रविवार को जिलाधिकारी का काफिला देख बाजारों में पहुंचा। कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए तो दुकानें खुली पाए जाने पर दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर में साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार है। अक्सर बाजारों में दुकानें हर रविवार को खुली रहती हैं। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी संबंधित अधिकारियों और पुलिस के साथ भ्रमण पर रहे। कुछ दुकानें खुली मिलने पर जिलाधिकारी ने दुकानदारों से पूछताछ की।
कई ने बंदी के दिन दुकानें खुली होने का लाइसेंस बनाने की बात कही है। इस पर जिलाधिकारी ने सरकार के निर्देश पर बंदी लागू करने की बात कही। कुछ दूरी पर दुकानें पर खुले मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर पालिका और श्रम विभाग ने जुर्माने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से दुकानदारों में पूरे दिन खलबली मची रही। जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को बंदी को सख्ती से सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें