औरैया में बकरीद व रक्षाबंधन के पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शनिवार व रविवार को बंदी के दिन मिठाई व राखियों की दुकान खोलने की अनुमति दी थी। जिला प्रशासन से इस दिशा में कोई आदेश जारी न होने से शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा।
इस बीच राखियां खरीदने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। उधर त्योहार को लेकर बाजार न खुलने पर व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दिया। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से त्योहार के चलते बाजार को खोलने की मांग की है।
जिले में शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री की ओर से जारी किए गए आदेश में रक्षाबंधन को लेकर मिठाई व राखियों की दुकानों खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इससे बाजारों में त्योहार के पूर्व सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से त्योहार को देखते हुए बाजार को खोले जाने की मांग की।