फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला ने लगाया दरोगा पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल थाने में तैनात उपनिरीक्षक उदय प्रकाश पर कस्बा निवासी वृद्धा कुशमा देवी पत्नी हरि शंकर ने अभद्रता व गालियां देकर थाने से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दरोगा पर कई अन्य आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति को शिकायती पत्र देकर आरोपी दरोगा पर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वृद्घा ने शिकायती पत्र में बताया कि सहायल के अनिल व दीनू में विवाद हो गया था। दरोगा उदय प्रकाश दोनों को थाने लाए और मुझे घटना की जानकारी व गवाही के लिए थाने में बुलाया। वो थाने पहुंची तो दरोगा उदय प्रकाश ने अभद्रता की।
कुशमा देवी ने बताया कि दरोगा ने उनको व उनके बच्चों को फर्जी मुकदमे में फसाने तक कि धमकी दी और उन्हें थाने से भगा दिया। दरोगा उदय राज का कहना है कि उन्होंने महिला को थाने के गेट से बाहर जाने के लिए कहा था। शिकायत के लिए सभी स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें