फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकानदारों ने की नाला सफाई की मांग

Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सड़क किनारे सफाई करती जेसीबी मशीन व मौजूद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर। - फोटो : सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते सदर विधायक पकंज गुप्ता।
विज्ञापन
सहार। लंबे समय से जर्जर सड़क व जलभराव की समस्या के समाधान के लिए रविवार को पीडब्ल्यूडी की टीम कस्बे में पहुंची। टीम ने जेसीबी से सड़क किनारे सफाई शुरू की तो स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया। उन्होंने नाला सफाई की मांग की।
विज्ञापन

वर्षों से औरैया-कन्नौज मार्ग के सहार-बिधूना तिराहे पर बारिश से जलभराव की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों व स्थानीय लोगों के अनुसार इसका मुख्य कारण पूरब दिशा में बनी नाली का गंदगी से भर जाना है। इस कारण बारिश का पानी नहीं निकल पाता है। इस समस्या की जानकारी कई बार विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन समाधान की जगह लोक निर्माण विभाग ने अब मकानों के सामने ही खोदाई कर दी।
दुकानदारों का कहना है कि उनके मकानों के सामने न तो नाली है और न ही पानी का निकास है। पानी मकान के पीछे तालाब में जाता है। ऐसे में वहां खोदाई करना समझ से परे है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आकिल कुरैशी व एई दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल सड़क किनारे पटरी की सफाई कराई जा रही है। ताकि सड़क को बराबर किया जा सके। साथ ही, आगे चलकर नई नाली का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। जिससे मुख्य सड़क पर जलभराव न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें