फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लघुशंका कर रहे परचून दुकानदार की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़े का पुर्वा में शनिवार रात रामगढ़-दिबियापुर मार्ग पर परचून दुकानदार को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की गाड़ी पर ही टक्कर मारने का आरोप लगा सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गढ़े का पुर्वा गांव निवासी सर्वेश (38) पुत्र रतीराम परचून दुकानदार था। सर्वेश और उसका भाई रूपराम बाबा दुकान में ही सोते थे। रूपराम ने बताया कि शनिवार देर रात ढाई बजे सर्वेश सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि यूपी 112 की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। थोड़ी देर बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और परिजनों को साथ लिए बिना ही सर्वेश को उठा ले गई। बाद में सर्वेश की मौत की सूचना दी।
रविवार सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी मिली तो दिबियापुर-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल हुआ था। उधर से गुजर रहे एक वाहन ने बहेड़े वाली पुलिया पर पुलिस पिकेट को जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगने की बात सही नहीं है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें