फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी के घर व दुकान से नगदी समेत 40 लाख की चोरी

विज्ञापन
नमूने लेती फारेंसिक टीम के सदस्य - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में शनिवार रात चोरों ने बर्तन कारोबारी के घर व दुकान से नगदी व जेवर समेत करीब 40 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी श्याम कुमार पुत्र प्रभाकर की बर्तन की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। शनिवार रात मकान के ऊपरी हिस्से में उनकी पत्नी प्रभा, पुत्र सारदुल के साथ थीं। श्याम ने बताया कि रविवार सुबह नीचे पहुंचे तो कमरों में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस व मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रिका यादव को पीड़ित श्याम ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से घर के ऊपर पहुंचे।
दुकान व मकान में रखे लगभग 67 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर समेत करीब 40 लाख का सामान पार कर दिया। सीओ कमलेश नारायण पांडे ने मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के आनंद सिंह, दीपक ने नमूने लिए। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें