फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोली मारने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 11 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। युवक को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोपी कौशल कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बुधवार को अछल्दा थाना के गांव नगला भगत निवासी कौशल कुमार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गांव गढ़वाना पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर को अछल्दा के गांव नगला राय सिंह निवासी विनोद कुमार और उनके साथी घर जा रहे थे।
इसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव नगला बिद्दी के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर आरोपियों ने रोक लिया। विनोद समेत उनके साथी को पीटना शुरू कर दिया था। इसी बीच एक आरोपी ने विनोद पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विनोद के भाई उदयवीर की तहरीर पर कुदरकोट थाना के गांव नगला भगत निवाी रामनरेश, विवेक, सौरभ, कौशल किशोर, प्रांशू, आदित्य उर्फ सुनील सहित पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें